नुकसानदायक भी हो सकती है ग्रीन टी, जानिए कब, कैसे और कितनी बार पिएं

नुकसानदायक भी हो सकती है ग्रीन टी, जानिए कब, कैसे और कितनी बार पिएं

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लोग अपनी चर्बी को हटाने के लिए अलग-अलग तरीके का समाधान ढ़ुढ़ते हैं। उन्हीं में से एक है ग्रीन टी जिसके इस्तेमाल से लोग अपने मोटापे को कम करते हैं। यही नहीं ग्रीन में विटामिन, मैंगजीन, जिंक, क्रोमियम और सेलेनियम आदि गुण पाए जाते हैं जो हमें कई खतरनाक रोग से दूर रखने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार ये हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक भी साबित हो जाता है। ये कब होता यह किसी को पता नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है, कितनी पीनी चाहिए? जिससे शरीर पर बुरा असर ना पड़े-

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

ग्रीन टी पीने का सही तरीका

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि ग्रीन टी को कभी उबाला नहीं जाता है। बस इसे गर्म पानी में डाला जाता है। वहीं अगर आप ग्रीन टी  की पत्तियां इस्तेमाल कर तो इन्हें गर्म पानी में डालकर करीब 3 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इसे छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा अगर आप टी बैग की इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक कप में गर्म पानी में  बैग डाल दें। इसके बाद 4-5 मिनट रहने के बाद बैग निकाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। 

एक दिन में कितनी ग्रीन टी

अगर आप ग्रीन टी के बहुत अधिक शौकीन हैं को 2-3 कप से ज्यादा न पिएं। इससे ज्यादा पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

खाली पेट ना पिएं ग्रीन टी

खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। अगर आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं तो आप गैस बनने की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि एक कप ग्रीन टी में 24-25 एमजी कैफीन की मात्रा होती है। यदि कोई व्यक्ति दिन में तीन कप ग्रीन टी भी पीता तो तो उसके शरीर में इतना कैफीन चला जाएगा जिससे उसे बैचेनी, चक्कर, डायबिटीज में दिक्कत, दस्त, अनिद्रा, सीने में जलन जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

ग्रीन टी में न मिलाएं ये चीजें

आपको बता दें कि शुद्ध ग्रीन टी का स्वाद बहुत ही ज्यादा कसैला होता है। जिसके कारण इसे हर कोई आसानी से नहीं पी पाता है। जिसके कारण हम शुगर या फिर रिफांइड शहद का इस्तेमाल कर लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह दोनों चीजें आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसा बिल्कुल  भी न करें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरीज पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते है।  ग्रीन टी में दूध डालकर कभी इसका सेवन न करें। यह ग्रीन टी के लाभ को कम कर देगा। क्योंकि ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों को कम कर देता है।

 

इसे भी पढ़ें-

इम्यूनिटी बढ़ाता है च्यवनप्राश, कोरोना के ट्रायल में भी सकारात्मक नतीजे मिले

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।